NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Crime रात में घर में घुसकर लड़की को मारा चाकू, एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दूसरे की तलाश

 

हरा दुपट्टा में घायल लड़की

एफआईआर और एमएलसी में देरी की शिकायत

धमतरी।चाकूबाज लोगों की अब हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि किसी के भी घर में घुसकर वार करने से नहीं चुक रहे हैं। विंध्यवासिनी वार्ड में खेमराज साहू के घर दो युवक घुसकर उसकी बेटी को चाकू मार कर घायल कर दिया। एफआईआर और एमएलसी में देरी की शिकायत की गई।


 विंध्यवासिनी वार्ड निवासी जीतेश्वरी साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त की रात 10 बजे बजे खाना खा कर घर में ही थी। परिवार वाले घर के सेकंड फ्लोर में थे मे नीचे फ्लोर में अकेली थी।  उसी समय जालमपुर निवासी कोमल बांधे आया और दरवाजा खटखटा कर मुझे पुछा कि बबलू घर में है क्या तो में बोली कि बबलु यहां नही रहता घर बेच कर कहीं चला गया है कुछ काम है तो कल सुबह आना और पापा से बात कर लेना कह कर बोली तो कोमल बांधे  झुठ बोल रहे हो कह कर माँ बहन की अश्लील गाली गलोच कर दरवाजा को लात मारकर मुझे धक्का मुक्की करते हुये घर अंदर घुसा।उसी समय उसका साथी मोन्टी खान भी आया और वो भी गाली गलौच देते जान से मारने की धमकी देते हुये अपने पास रखे चाकू से मेरे बाये पसली के पास वार कर दिया। फिर वह आवाज दी तो घर वाले आये कोमल बांधे और मोन्टी खान दो वहां से भाग गये।

 मीडिया को पिता खेमराज साहू ने बताया कि दो माह पहले बबलू सिंधी से वह घर खरीदा था जिसमें वर्तमान में निवासरत है। रात में ही पुलिस थाना पहुंचे थे जहां पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया।इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया। सुबह इसकी सूचना जब भाजपा नेता रामू रोहरा को दी तब उनके कहने पर एफआईआर दर्ज कराया गया।

सुबह जब एमएलसी के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां भी महिला चिकित्सक ने एमएलसी करने से इनकार कर दिया। इसकी शिकायत सिविल सर्जन से की गई तब जाकर एमएलसी करने को राजी हुए। चाकू लगने के इतने घंटे बाद एमएलसी और रिपोर्ट के लिए भटकते रहे। इस दौरान उसका परिवार दशहत में था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक आदतन अपराधी किस्म का है पहले भी कई मामले दर्ज कर चुके हैं।

इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि लड़की को चाकू मारने के मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है दूसरे के लिए टीम भेज दिया गया है।मामले में धारा 452 294 323 506 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।बटंची जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद अन्य धारा जोड़ी जाएगी। रात में एफआईआर नहीं होने के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी वह ले रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ