भूपेंद्र साहू

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पुलिस विभाग में मामूली फेरबदल करते हुए सात उप निरीक्षकों की तबादला सूची जारी की है। इसमें अन्य जिलों से ट्रांसफर के बाद आए उपनिरीक्षक भी शामिल हैं।एक बार फिर मगरलोड में सब इंस्पेक्टर को प्रभार दिया गया है।

उप निरीक्षक उमाकांत तिवारी रक्षित केन्द्र धमतरी से चौकी प्रभारी बिरेझर ,उप निरीक्षक चन्द्रकांत साहू को चौकी प्रभारी करेली बड़ी से थाना प्रभारी मगरलोड,उप निरीक्षक लक्ष्मीशंकर मण्डलेश्वर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी करेली बड़ी,उप निरीक्षक गोर्वधन ठाकुर को चौकी प्रभारी बिरेझर से पुलिस लाइन,उप निरीक्षक विनोद शर्मा एवं उप निरीक्षक इंदल साहू को पुलिस लाइन से थाना धमतरी और उप निरीक्षक खेमराज साहू को पुलिस लाइन से यातायात शाखा में भेजा गया है।