NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

बलौदाबाजार मामले में भाजपा ने बनाई मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में 5 सदस्यीय जांच टीम, रंजना साहू भी है सदस्य

 


धमतरी।बलौदाबाजार में कलेक्टोरेट एसपी कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी के मामले में भाजपा द्वारा 5 सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया है। प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी जगदीश रामू रोहरा के हस्ताक्षर से पत्र जारी हुआ है जिसमें बताया गया है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार 5 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है यह टीम जांच कर 7 दिन में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। इसमें दयाल दास बघेल खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री संयोजक बनाए गए हैं।सदस्यों में खेल एवं कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा,शिवरतनशर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,नवीन मार्कंडेय प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा, रंजना साहू पूर्व विधायक धमतरी शामिल है।


 ज्ञात हो कि अमरगुफा में सतनाम समाज के जैतखंभ पर तोड़फोड़ मामले को लेकर 10 जून को बलौदा बाजार में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया गया था। जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ की गई थी। इस मामले में राज्य शासन ने खड़ा रुख अपनाते हुए SP और कलेक्टर को पहले हटाया फिर उन्हें निलंबित भी कर दिया है। इसमें 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई हो चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ