NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident:बाइक की ठोकर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत



 


भखारा रोड में फिश हेचरी के सामने की घटना

धमतरी।भखारा रोड में कितने भी प्रयास कर लें हादसा रुकने का नाम है नहीं ले रहा है। मंगलवार की शाम फिर एक हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पेपरछेड़ी निवासी रमेश ध्रुव 60 वर्ष पिता रंजन ध्रुव मंगलवार की शाम गांव के ही चित्रसेन बया 23 वर्ष की स्कूटी में छाती जाने के लिए निकले थे। देमार फिश हेचरी के सामने पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवा कर जैसे ही सड़क में आए थे कि आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी।जिसमें रमेश ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार सुबह 10:55 बजे मौत हो गई। ठोकर मारने वाले बाइक चालक की तलाश की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ