NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

आखिर क्या दुश्मनी थी उस व्यक्ति को जो उसने पल्सर बाइक को आग के हवाले कर दिया

 


धमतरी। बीच-बीच में शहर में कुछ सनकी और असमाजिक तत्व होते हैं जो आगजनी की घटना को अंजाम देते हैं। ऐसे ही शहर के हटकेश्वर वार्ड में पल्सर बाइक को एक व्यक्ति ने आग के हवाले कर दिया जिसकी तस्वीर सीसी कैमरा में कैद हो गई है।


मिली जानकारी हटकेश्वर वार्ड बाजार चौक के पास सोमवार की रात अज्ञात व्यक्ति बनियान और पेंट में आया और घर के पास रखे पल्सर को आग के हवाले कर दिया। चंद मिनट में पल्सर जलकर राख हो गई। आसपास एवं घर के लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया।आग को जैसे तैसे घर वालों ने बुझाया, तब तक मोटरसाइकिल के बीच का हिस्सा जल चुका था।इसके बाद आस पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया। जिसमें अज्ञात व्यक्ति आता है, थोड़ी देर तक घर के पास रुकता है और जेब से माचिस निकालकर पल्सर को ढककर रखे कपड़े को आग लगाकर चल देता है।इस मामले में हटकेशर वार्ड निवासी रमेश देवांगन ने थाना सिटी कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है।बताया गया कि घर के के पास रखे पल्सर क्रमांक CG05AC4455 को सुबह लगभग 4 बजे के आस पास असामाजिक तत्वों के द्वारा आग के हवाले कर दिया गया। वही शिकायत पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ