NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

अब की बार त्रिपल इंजन की सरकार बनाना है:भोजराज नाग

 


प्रथम नगर आगमन पर सासंद नाग का भव्य स्वागत 


मगरलोड। नवनिर्वाचित कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग का चुनाव जितने पश्चात 12 जून बुधवार को मगरलोड नगर में प्रथम आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद भोजराज नाग का बस स्टैंड मगरलोड में आतिशबाजी बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। तदपश्चात सासंद भोज राज नाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन 1962 के बाद तीसरी बार प्रधान मंत्री बनने का नरेंद्र मोदी को सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वह हमारे कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो सका। कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी जी की गारंटी है उनको जन-जन तक पहुंचाने का काम किया इसलिए हम सबको सफलता मिली निश्चित रूप से आप सब धन्यवाद के पात्र है। अभिनंदन के पात्र है।  हमारे जिला संगठन के सभी वरिष्ठ जनों के साथ में आप सब लोगों का हार्दिक अभिनंदन व्यक्त करने के लिए आया हूं। जनताजनार्दन के द्वारा  जनता के वोट के द्वारा ही जनप्रतिनिधि चुना जाता है और हमारे भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व में प्रदेश नेतृत्व में हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार एक पुजारी आदमी को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हमारे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मेहनत से लोकसभा में सेवा करने का अवसर प्रदान किया। निश्चित रूप से आप लोगों ने इस काम के लोकसभा में मुझे भी सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। इसके लिए आप सब लोगों को बधाई। हमारी सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं है चाहे केंद्र सरकार की हो चाहे राज्य सरकार की हो यह योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए हर गांव में विकास की लक्ष्य को लेकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर चल रहे हैं इसमें हम सबको साथ देना है। 


  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी के गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे है। और मगरलोड जैसे मंडल को चुनाव जीत करके ऐतिहासिक रूप से आप लोगों ने इतिहास बनाने का काम चाहता हूं कि जिस प्रकार से पार्टी संगठन ने सभी योजना रचना के साथ  काम किया। हमारा विकास का कार्यक्रम बनेगा और हर क्षेत्र में विकास हो हर गांव में विकास हो सरकार की योजना का लाभ हर व्यक्ति को मिले इसी भावनाओं के साथ काम करेंगे निश्चित रूप से आप लोगों ने जो देवी देवता का पूजा सेवा करता था उसको पूरे काम के लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ और हिंदुस्तान के जनता का सेवा करने का अवसर प्रदान किया है इसलिए में आप लोगों से ही आग्रह करता हूं। किसी प्रकार का आशीर्वाद जो देवी देवताओं ने मेरे ऊपर बनाया है निरई माता ,कणेश्वर महादेव सब लोगों ने मुझे आशीर्वाद प्रदान किया। अभी कुछ दिनों में पंचायत चुनाव होना है तो ग्राम पंचायत नगर पंचायत सहित सभी में त्रिपल इंजन की सरकार बनाना है।  रैली निकाल हमारे भाइयों ने ढोल बाजा बजाया पटाखा फोड़े मिठाई खिलाई फूल माला पहनाया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र साहू,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न साहू,मगरलोड मंडल अध्यक्ष विजय यदु,मेघा मंडल होरीलाल साहू, मंडल महामंत्री एवन साहू, रामायण सिन्हा,भवानी यादव,भीखम सेन,राजेश साहू, कोमल यदु,युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू, महामंत्री घनश्याम साहू,उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा, नेमू निषाद, टकेश्वर साहू, नोकेश्वर ध्रुव ,श्रवण साहू,ओमप्रकाश निषाद ,बिसनाथ निषाद, मनोहर सिन्हा,तिलक साहू, मोहन रोहित साहू ,पवन निषाद, सुरेश मरकाम, राजेन्द्र पटेल,कविता यादव, पार्षद दुर्गा साहू , गैंदा बाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ