भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले की गांव की साहू समाज की बेटी अभनपुर से एक माह से लापता है।जिसका अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले में साहू समाज ने अभनपुर थाना आवेदन देते हुए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है नहीं ढूंढने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताया कि जिले के ग्राम दर्रा निवासी प्राची साहू जो पिछले एक माह से अभनपुर में नर्सिंग कॉलेज की पढ़ाई करते लापता है। परंतु अभी तक पुलिस के द्वारा कोई पतासाजी नहीं की गई है। जिसे देखते हुए विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ प्रदेश साहू समाज के प्रदेश महामंत्री दयाराम साहू, उपाध्यक्ष मालक साहू, शारदा साहू, नगर साहू समाज कुरूद के संरक्षक रामेश्वर साहू,उमेश साहू के साथ परिवार में जाकर मुलाकात किए। साथ ही अभनपुर थाने में जाकर के एक सप्ताह के अंदर लड़की को पता करने का अल्टीमेटम दिए। जिसमें विधायक के साथ अनेक साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।




0 टिप्पणियाँ