भूपेंद्र साहू
धमतरी। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी की जीत हो चुकी है।मात्र औपचारिकता ही बाकी है। शाम 4:30 बजे तक वह 140000 वोटो से अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू से आगे थी। कुछ देर के लिए वह दोपहर में धमतरी भाजपा मुख्यालय पहुंची।
चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस जीत का श्रेय महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की जनता को देगी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को जिनकी मदद मेहनत की बदौलत आज वह जीत के कगार पर है। उन्होंने धमतरी और कुरूद विधानसभा में शुरू से ही बढ़त के संबंध में कहा कि यहां लगातार बढ़त बनी रही इसके अलावा अन्य विधानसभा में भी बढ़त रही, जिसकी वजह से आज उनकी जीत तय हो चुकी है। देश में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देखते जाइए शाम तक सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस,पूर्व विधायक रंजन साहू, पिंकी शाह,विजय मोटवानी, निलेश लूनिया, डीपेंद्र साहू, जय हिंदुजा,संकेत बरडिया, केवल साहू,पन्ना लाल थवाइत, धनराज लुनिया,जागेश्वरी साहू,रितिका यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।




0 टिप्पणियाँ