NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

हादसे के बाद स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बनाने पुलिस ने ली बैठक,DSP नेहा पवार ने विद्यार्थियों को सदाचरण सिखाने की अपील की

 


धमतरी।स्कूली विद्यार्थियों को सदाचरण सिखाने एवं स्कूल परिसर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में डीएसपी नेहा पवार ने स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

           बीआरसी धमतरी  कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और शिक्षा विभाग की विशेष बैठक रखी गई थी। जिसमें धमतरी विकासखण्ड के समस्त शासकीय एवं प्राईवेट स्कूलों के प्राचार्य मौजूद रहे। नेहा पवार ने सभी संस्था प्रमुखों को कानून व्यवस्था के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यदि स्कूल या स्कूल के आसपास कोई घटना होती है तो तत्काल पुलिस को सूचना जरूर दें। साथ ही उन्होनें सभी संस्था प्रमुखो से पालक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन कर विद्यार्थियों के पालकों से बच्चों के व्यवहार को समझकर अपनापन का भाव दिखाते हुए सदाचरण सिखाने की बात कही। 


संस्था प्रमुखों ने भी स्कूली समस्या के बारे में डीएसपी को अवगत कराते हुए निराकरण का निवेदन किया। बैठक में प्रमुख रूप से सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी कमलेश कुमार ध्रुव, बीआरसी ललित सिन्हा एवं संस्था प्रमुख उपस्थित थे। ज्ञात हो कि गुरुवार को शहर के निजी स्कूल में एक छात्र ने दो शिक्षकों पर हमला किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ