थाना कुरूद ने ग्राम बोदाछापर खार में दी दबिश
जुआरियों के विरुद्ध थाना कुरूद में धारा 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही
धमतरी।पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को जुआ,सट्टा, अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए हैं।
इसी क्रम में थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बोदाछापर खार में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कुरूद हमराह स्टॉफ के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किए।जुआ खेलते 10 जुआरी रंगे हाथ पकडे गये।
पकडे गये जुआरियों में दूज लाल डहरिया पिता गंगू डहरिया उम्र 50 वर्ष साकिन सिवनी थाना मुजगहन जिला रायपुर,प्रीतम कुमार साहू पिता हीरा लाल साहू उम्र 25 वर्ष साकिन चर्रा थाना कुरूद,गोपेश कुमार पिता स्व० नत्थू राम निर्मलकर उम्र 44 वर्ष साकिन अर्जुदा थाना अर्जुदा जिला बालोद,पुर्वेश चंद्राकर पिता चन्दु चंद्राकर उम्र 25 वर्ष साकिन दोनर थाना अर्जुनी जिला धमतरी,सुरेश पंसारी पिता स्व० फल्लू राम पंसारी उम्र 59 वर्ष साकिन बनियापारा धमतरी, गेंद लाल साहू पिता गोपाल राम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन बरगाही थाना लालबाग जिला राजनांदगांव,वासुदेव ढीमर पिता संतोष ढीमर उम्र 30 वर्ष साकिन काकेतरा थाना चिखली जिला राजनांदगांव,गज्जू उर्फ गजेन्द्र साहू पिता तोरण साहू उम्र 28 वर्ष साकिन मोंगरा थाना कुरूद, राजेश कुमार देवांगन पिता रूपलाल देवांगन उम्र 40 वर्ष साकिन चर्रा थाना कुरूद, सुरेन्द्र साहू पिता हरवंश साहू उम्र 46 वर्ष साकिन मोंगरा थाना कुरूद जिला धमतरी के पास एवं फड़ से कुल 1,38,900रूपये एवं 52 पत्ती तास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।थाना कुरूद में 3(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जगत, सउनि सुरेश नंद,प्रआर. शेषनारायण पांडेय,दारा चंद्राकर,गोपाल चन्द्राकर,महेश साहू,त्रिवेंद्र सिरमौर,भावसिंग पाटिल, तोप सिंह,सैनिक गोवर्धन लहरे,हेमंत ध्रुव शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ