NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

शहर में असामाजिक तत्व गाड़ियों की फोड़ रहे हैं कांच...CCTV में हुए कैद

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।शहर में असमाजिक तत्वों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वे बेखौफ कई प्रकार की घटनाओं को अंजाम भी देते हैं। इन दिनों कुछ असमाजिक तत्व खड़ी गाड़ियों के कांच को फोड़ रहे हैं। ऐसे ही रिसाई पारा धमतरी में एक सीसी टीवी फूटेज सामने आया है जिसमें दो युवक कांच फोड़कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।युवक अपने चेहरे पर स्कार्फ बांधे हुए हैं।


रिसाईपारा निवासी डॉ. वाय जे बेथे ने थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देते हुए बताया कि उनकी कार सीजी 05 एपी 6264 घर के सामने खड़ी थी जिसे दोपहर में कुछ युवक आये और कांच फोड़कर भाग गये। जो सीसी टीवी में स्पष्ट दिख रहा है। युवकों पर कार्यवाही की मांग की है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ