NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

DMT 'सही दवा-शुद्ध आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान: फिश फ्राई में मिला मिलावटी रंग, हुई कार्रवाई,कई मेडिकल स्टोर्स की भी हुई जांच

 


धमतरी।छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला धमतरी में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ और औषधियाँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'सही दवा शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार' थीम पर 15 दिवसीय विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान  11 मई तक जिले भर में संचालित होगा।

इस सघन जाँच अभियान का प्राथमिक लक्ष्य राज्य में गुणवत्तापूर्ण सुरक्षित खाद्य पदार्थों और गुणवत्तापूर्ण मानक दवाओं की बिक्री सुनिश्चित करना है। साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं एवं दवा तथा प्रसाधन सामाग्री विकेअताओं को क्रमश खाद्य सुरक्षा और मानक नियमों तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1945 के मानक नियमों के प्रति संवेदनशील बनाना तथा जन सामान्य को सुरक्षित दवा उपयोग और सुरक्षित खाद्य के प्रति जागरूक करना है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा दीपक कुमार अग्रवाल एवं कलेक्टर धमतरी अबिनाश मिश्रा के आदेशानुसार, अभियान के सुचारु और त्वरित क्रियान्वयन के लिये खाद्य एवं औषधि हेतु दो टीम का गठन किया गया है।मंगलवार को दूसरे दिन गन्ना रस साफट ड्रिंक चाट, गुपचुप सेंटर आदि स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच करना एवं उनको खाद्य सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना था। इसी क्रम में टीम ने मेघा एवं मगरलोड के स्ट्रीट फूड वेंडर्स की जांच की। जांच दौरान टीम द्वारा 34 स्ट्रीट फूड वेंडर्स का निरीक्षण किया गया।मेघा के साहू होटल, बिकानेर जलेबी, विजय होटल, लक्की होटल, जगदीश नास्ता सेंटर, ध्रवंशी नास्ता सेंटर तथा मगरलोड के पवन फल भंडार, डोमार भोजनालय द्वारा खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं परोसने में अखबारी कागज का उपयोग करते पाया गया जिन पर उन्हे खाद्य पदार्थों के रख-रखाव एवं परोसने में अखबारी कागज के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया।अखबारी कागज के विकल्प बताये गये एवं उन्हे दुबारा उपयोग ना करने की चेतावनी दी गई। कई संस्थानों से अखबारी कागज मौके पर नष्ट कराया गया।


डोमार भोजनालय मगरलोड में फिश फ्राई में अखाद्य रंग जलेबी रंग का उपयोग करते पाये जाने पर जलेबी रंग एवं खाद्य सामाग्री नष्ट कराई गई एवं फिर कभी उपयोग ना करने की हिदायत दी गई। कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा विंग से सर्वेश कुमार यादव (अभिहित अधिकारी) फणेश्वर पिथौरा (खाद्य सुरक्षा अधिकारी), दीपेन्द्र पटेल नायाब तहसीलदार मगरलोड एवं थाना मगरलोड से में बी.एन. पांडे शामिल रहे।


जिला धमतरी में अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को संयुक्त टीम द्वारा थोक औषधि विक्रय संस्थानों / मेडिकल एजेंसियों में निरीक्षण कार्यवाही की गई। उक्त संयुक्त टीम में औषधि निरीक्षक, राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार तथा पुलिस विभाग के अधिकारी / कर्मचारी सम्मिलित रहे। कार्यवाही के दौरान साई नाथ मेडिकल एजेंसी रत्नाबांधा रोड, नागेश मेडिकल एजेंसी रत्नाबांधा, विनायक मेडिकल एजेंसी बिहाइंड रिलायंस पेट्रोल पंप, बालाजी मेडिकल, राज मेडिकल एजेंसी, मैसर्स हिंद मेडिकल एजेंसी सुंदरगंज वार्ड क्रमांक 4 एवं मैसर्स शर्मा मेडिकल एजेंसी स्टेशन पारा धमतरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख, स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस शर्तों के पालन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही एक फर्म से औषधि नमूना संकलन की कार्यवाही भी की गई।खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा बताया गया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त कॉस्मेटिक उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु इस प्रकार की जांच एवं कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि वे केवल वैध प्रतिष्ठानों से ही कॉस्मेटिक सामग्री क्रय करें तथा बिल अवश्य प्राप्त करें।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ