बोराई नाके पर बस से 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद, मध्यप्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
धमतरी। थाना बोराई पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 11.33 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
15 सितंबर को थाना बोराई स्टाफ द्वारा बैरियर नाका बोराई के पास संदिग्ध वाहनों एवं यात्रियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान ओड़िशा से धमतरी की ओर आ रही यात्री बस क्रमांक CG 04 EA 2476 को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान बस में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
▪️ *जब्त सामग्री*
- 11.33 किलोग्राम गांजा - अनुमानित कीमत 2,20,000रूपये
- 02 मोबाइल फोन - अनुमानित कीमत 10,000रूपये
- नगदी 2,350रूपये
- कुल जुमला जब्ती - 2,32,350रूपये




0 टिप्पणियाँ