भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले के नगरी ब्लॉक में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जिले में 23 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। जिसमें गुजरा ब्लॉक से एक, कुरूद ब्लाक से एक, मगरलोड से चार, नगरी से 15 और शहर से दो हैं। इसी तरह बीती रात 8 मरीज मिले थे जिसमें नगरी से 7 और गुजर ब्लॉक से एक है।
जिले में अब तक 118 एक्टिव मरीज है। जिसमें सर्वाधिक नगरी ब्लॉक से 84 है। गुजरा से 6, कुरूद ब्लाक से 2, मगरलोड से 11 और शहर से 15 हैं। बुधवार को 25 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 32677 पॉजीटिव पाए जा चुके हैं जिसमें 31963 स्वस्थ हो चुके हैं।




0 टिप्पणियाँ