रामकुमार भारद्वाज
फरसगांव। कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लाक मुख्यालय के जिला सहकारी बैंक में ग्रामीण अंचल के सभी किसान दूरस्थ अंचलों से ब्लाक मुख्यालय फरसगांव के जिला सहकारी बैंक में पैसे लेने आते है, सबसे बड़ी विडंबना यह है की किसानो को अपने ही पैसे निकालने में मुश्किलों का समाना करना पड़ता है। बीते तीन दिनों से लगातार अवकाश के पश्चात आज बैंक खुलने पर पैसा निकालने के लिए किसानों की अत्याधिक भीड़ उमड़ी और शाम को बैंक के अधिकारियो ने पासबुक और विड्राल वापस करते हुऐ कहा की पैसे निकालने कल आना कहा तो किसान भड़क उठे और नेशनल हाईवे 30 पर सैकड़ो किसान बीच सड़क में आकर खड़े हो गए जिसके चलते दोनो ओर वाहनों की कतार लगने लगी। जिसकी जानकारी फरसगांव पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाइए देते हुए किसानों को किनारे किया गया और तत्काल एसडीएम फरसगांव व एसडीओपी पुलिस फरसगांव ने सभी किसानों को समझाया की कल से व्यवस्था को ठीक कर दिया जायेगा और तत्काल कुछ किसानों को पैसे भी दिलाया गया ।
चेक जमा किये एक सप्ताह होने के बावजूद पैसे नहीं मिले–सुप्पल राम पुजारी
जिला सहकारी बैंक में आये फुपगांव निवासी सुप्पल राम पुजारी ने बताया उन्होंने पिछले सोमवार 03 अप्रेल को जिला सहकारी बैंक में अपना चेक जमा किया था एक सप्ताह होने के बाद भी आजतक भुगतान नही किया गया है ।
तीन चार दिन बाद भी नहीं मिले पैसे–यशवंत माली
फरसगांव जिला सहकारी बैंक में आए आमगांव से आए किसान यशवंत माली ने कहा रोज सैकड़ो किसान सुबह से शाम तक बैंक में पैसा निकालने पहुचते है, किसान विड्रॉल भर कर जमा कर देते हैं, तीन चार दिन बाद भी किसानों को पैसा नही दिया जाता, दिन भर बैठने के बाद भी खाली हाथ जाना पड़ता है, इसी के चलते आक्रोशित ग्रामीणों किसानों ने आज नेशनल हाईवे 30 को शाम लगभग 05 बजे जाम कर दिया ।
कल से बैंक में व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी–एसडीएम
फरसगांव एसडीएम सीमा ठाकुर ने कहा आज बैंक में भीड़ होने के चलते अव्यवस्था हुई जिससे बैंक में किसानों को पैसे देने में समस्या आई, सभी गांव के किसानों को अलग अलग दिन बुलाया गया था आसपास के किसान एक ही दिन पहुचते जिसके कारण अव्यवस्था उत्पन्न हुई है कल से किसानों को हो रही समस्या को ठीक कर लिया जायेगा ।


0 टिप्पणियाँ