रामकुमार भारद्वाज
फरसगांव ।कोंडागांव जिले के माकड़ी विकास खंड अंतर्गत ग्राम बालोंड में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया था, जहां इस मेले में पीसीसी चीफ सह कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम भी शामिल हुए। इस मेले में बालोंड के साथ-साथ आसपास गांव के देवी देवताओं का आगमन हुआ, सभी देवी-देवताओं ने मेला स्थल की परिक्रमा कर मेला को संपन्न किया। वहीं पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने परिक्रमा कर रहे देवी-देवताओं पर पुष्प की वर्षा कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए कामना की । वहीं मेला देखने आये हुए लोगों के लिए रात्रि में लोक संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन मेला समिति के द्वारा किया गया था ।
इस दौरान ग्राम के सरपंच मनीराम मरकाम, उप सरपंच श्याम लाल, जनपद सदस्य देवनतींन मरकाम, मेला समिति अध्यक्ष घड़वा राम मरकाम, उपाध्यक्ष मोहन मरकाम पूर्व सरपंच, वरिष्ठ कांग्रेसी सुखिया राम चौहान, जोहारु मरकाम, धनसिंग नेताम, गणेश चौहान समस्त मेला समिति सदस्य व ग्रामवासी शामिल रहे ।


0 टिप्पणियाँ