NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

डरा धमकाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  


धमतरी।19 अप्रेल को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया  कि 12अप्रेल की रात्रि करीबन 8 बजे अपने घर के सामने खड़ी थी। उसी समय गांव का रमेश गोंड हाथ में डंडा लेकर आया और जबरदस्ती हाथ को पकड़कर खिंचते हुये उसके घर ले गया और जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया। घटना के बाद प्रार्थिया अपने घर आकर अपने पति एवं घर वालों को घटना के बारे में बतायी।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नगरी में धारा 366,376 भादवि के तहत आरोपी रमेश गोंड के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी दिनेश कुमार कुर्रे एवं पुलिस टीम ने आरोपी रमेश मरकाम पिता नवल मरकाम उम्र 40 वर्ष ग्राम शिव शंकर पारा फरसिया थाना नगरी जिला धमतरी को 20 अप्रेल को विधिवत गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त सामान जप्त कर न्यायालय नगरी में पेश कर न्यायिक रिंमांड पर भेजा।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक दिनेश कुमार कुर्रे, सउनि श्रीराम पटेल, अनिल यदु, प्रआर रामकृष्ण साहू, आरक्षक योगेश ध्रुव, सौरभ साहू, मआर डिगेश्वरी साहू शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ