मुख्य समारोह में विधायक सिहावा डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने किया ध्वजारोहण
12 प्लाटून ने किया मार्चपास्ट, स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति
धमतरी।राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के 76 वीं वर्षगांठ धमतरी जिले में पूरे गरिमामय और हर्षोल्लास से मनाई गई। हर बार की तरह इस बार भी जिला मुख्यालय में मुख्य समारोह डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित एकलव्य खेल परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक सिहावा एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान गाया गया इसके बाद प्रदेश का राजकीय गीत हुआ। मुख्य अतिथि ने कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के साथ परेड का निरीक्षण करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह में जिले के 8 विद्यालयों के लगभग 300 विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इनमें श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी, डीपीएस सांकरा, एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह, नत्थूजी जगताप नगरनिगम धमतरी स्कूल धमतरी, ओरेकल पब्लिक स्कूल धमतरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बठेना, मॉडल अंग्रेजी स्कूल धमतरी और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुरूद शामिल है। इनमें प्रथम पुरस्कार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुरूद, द्वितीय पुरस्कार एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह और तीसरा पुरस्कार नत्थूजी जगताप नगरनिगम स्कूल धमतरी को मिला।
जिले में इस बार 12 प्लाटून ने मार्चपास्ट किया। इनमें जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला, नगरसेना बल पुरूष, नगर सेना बल महिला, एनसीसी सीनियर डिवीजन बालक/बालिका, एनसीसी जूनियर डिवीजन नेवी बालक सर्वोदय स्कूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन नूतन स्कूल बालक, एनसीसी जूनियर डिविजन बालिका मॉडल स्कूल, जिला स्काउट, जिला गाइड, जूनियर थल सेना वंदे मातरम और जिला रेडक्रॉस शामिल हुए। शस्त्र सहित में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर क्रमशः जिला पुलिस बल पुरूष, जिला पुलिस बल महिला और जिला नगरसेना महिला रहे।
इसी तरह शस्त्र रहित में प्रथम स्थान पर एनसीसी नेवी जूनियर सर्वोदय, द्वितीय स्थान पर एनसीसी जूनियर नूतन स्कूल और तीसरे स्थान पर एनसीसी जूनियर डिविजन बालिका मॉडल स्कूल रहे। शस्त्र रहित जूनियर प्लाटून में प्रथम स्थान पर जिला गाइड प्लाटून और द्वितीय स्थान पर जिला स्काउट प्लाटून रहे। समारोह में मुख्य परेड कमांडर प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक विंकेश्वरी और उप परेड कमांडर सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार राजपूत थे। मुख्य समारोह में नक्सल मुठभेड में जिले के 40 शहीदों के परिजनों को मुख्य अतिथि ने शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।
कुरूद विकासखण्ड के गौठान गातापार (को) को जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य समारोह में सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह में विधायक धमतरी रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष नीशु चन्द्राकर, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा, मोहन लालवानी, श्री शरद लोहाना, मदनमोहन खण्डेलवाल सहित कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर, डीएफओ शमा फारूकी,सीईओ जिला पंचायत रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम, गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, स्कूली विद्यार्थी, जिले के अन्य अधिकारी- कर्मचारी, आमजन मौजूद रहे।








0 टिप्पणियाँ