NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Accident: हार्वेस्टर और ट्रैक्टर में दबने से महिला पुरुष दो लोगों की दर्दनाक मौत

 


धमतरी/मगरलोड। धमतरी जिले में भखारा और मगरलोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगह में दो हादसे हुए हैं जिसमें भखारा थाना क्षेत्र में हार्वेस्टर में दबने से मालिक की मौत हो गई वहीं बड़ी करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैक्टर के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। दोनों में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


 अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रींवागहन थाना भखारा निवासी सत्यवान साहू ने पुलिस को बताया कि उनके घर में हार्वेस्टर है जो दो दिन से खराब हो गया था।13 मई को मिस्त्री ने सुधार कार्य किया। उसके पिता लालाराम साहू 50 वर्ष ट्रैक्टर लेकर खेत गए। चैन वाले हार्वेस्टर को ट्रैक्टर में लोड करने के बाद वह स्वयं ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर चढ़ाव में रिवर्स हो गया। जिससे ट्राला में बैठे उसके पिता लालाराम हार्वेस्टर के चक्का में दब गए। नीचे उतरकर देखा तो तुरंत इलाज के लिए मसीही अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने जांच के बाद रात 10.30 बजे मृत घोषित कर दिया।


ट्रैक्टर में दबने से महिला की मौत,खिसोरा गांव की घटना 

ग्राम खिसोरा में ट्रैक्टर से दबने से महिला की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार 13 मई बुधवार को सेवती बाई साहू पति नंदू साहू ग्राम सरकड़ा,थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद जो अपने मायके खिसोरा आई हुई थी। शाम को रबी फसल धान की कटाई करने खेत पर गई हुई थी। लगभग 7 बजे के आसपास अचानक तेज आंधी तूफान आने पर ट्रैक्टर के नीचे दो महिला बैठी हुई थी। ड्राइवर अचानक ट्रैक्टर गाड़ी चालू कर दिया। जिसमें एक महिला बाहर निकल गई। लेकिन सेवती साहू निकल नहीं पाई और वह ट्रैक्टर के चक्का में दब गई। परिजन तत्काल ईलाज के लिए राजिम अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 14 मई गुरुवार को पंचनामा कर पीएम हुआ।बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ड्राइवर व मालिक गांव का ही है। 

इस संबंध में करेली बड़ी चौकी प्रभारी एएसआई राधे श्याम बंजारे ने बताया कि मृतिका का पीएम राजिम में हुआ है। मर्ग जांच डायरी आने पर ट्रैक्टर ड्राइवर,मालिक ऊपर कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ