NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Breaking: पश्चिम बंगाल डयूटी के बाद छुट्टी पर घर लौटे CF के जवान ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

  



पत्नी के साथ विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम

भूपेंद्र साहू

धमतरी। शहर के सपना पिंक सिटी कॉलोनी में रविवार देर शाम एक दुखद घटना सामने आई, जहां सीएफ के एक जवान ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रथम दृष्ट्या में आत्महत्या का कारण पति-पत्नी में आपसी विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (उम्र 35 वर्ष) सीएफ रायपुर में पदस्थ था।चुनाव ड्यूटी के सिलसिले में पश्चिम बंगाल गए हुआ था। वहां से लौटने के बाद पांच दिन के विश्राम पर धमतरी आया था। रविवार देर शाम अचानक फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार जागेश्वर प्रसाद ठाकुर सपना पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता था उसके तीन बच्चे हैं।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव पंचनामा के बाद वरदान परामर्श सेवा समिति के शिवा प्रधान ने जिला अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने जांच शुरू कर दी।इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


शाम को पति-पत्नी में हुआ था विवाद 

मृतक के छोटे भाई त्रिभुवन ठाकुर ने मीडिया को बताया कि जागेश्वर ठाकुर मूलतः ग्राम भटगांव थाना रनचिरई जिला बालोद का निवासी था। रायपुर में सीएफ दसवीं बटालियन में वह 2009 से पदस्थ था। धमतरी सपना पिंक सिटी में पिछले 9 साल से किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके तीन बच्चे हैं। अभी वह बंगाल के चुनाव में ड्यूटी के लिए गया हुआ था। छुट्टी पर धमतरी घर आया हुआ था। रविवार की शाम पति-पत्नी में विवाद हुआ। उसके बाद उसकी पत्नी घर से निकल गई और थाना पहुंच गई थी। इस बीच उसके भाभी ने मंझले देवर को कहा कि फिर से वह विवादित करने लगा है समझाओ। तब भाई ने जागेश्वर को फोन लगाया, नहीं उठाने पर अनहोनी की आशंका होने पर सभी घर पहुंचे। दरवाजा नहीं खुला, पीछे से देखने पर वह फांसी पर लटका हुआ पाया गया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ