NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

गांजा तस्कर अब ओडिशा से महाराष्ट्र तक बना रहे कॉरिडोर... सिहावा में फंसा मामला, 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई,38 किलो गांजा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 


 धमतरी पुलिस ने अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को किया ध्वस्त


धमतरी।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखते हुए अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया जा रहा है।विशेष रूप से बोरई, कुन्दई (जिला नबरंगपुर, ओडिशा) एवं विश्रामपुरी (जिला कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतर्राज्यीय समन्वय को मजबूत कर रणनीतिक रूप से चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां सतत चेकिंग की जा रही है। 24 घंटे के भीतर धमतरी पुलिस ने दो बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देते हुए कुल 92.770 किलोग्राम गांजा जब्त किया तथा अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को प्रभावी रूप से ध्वस्त कर दिया।

5 मई को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मैनपुर की ओर से एक सफेद रंग की महेन्द्रा TUV 300 वाहन में सवार तीन व्यक्ति अवैध गांजा लेकर धमतरी की ओर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सांकरा चेक पोस्ट/नाका में सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन क्रमांक MH 30 AZ 4746 को रोका गया।वाहन की सूक्ष्म जांच एवं तलाशी लेने पर डिक्की में छिपाकर रखे गए गांजे के 44 पैकेट बरामद किए गए। जिसमें कुल 37.800 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 18,90,000 रुपये) को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजा भवानीपटना ओडिशा से खरीदकर बिक्री करने के उद्देश्य से नासिक महाराष्ट्र ले जा रहे थे।
▪️ *जप्त सामग्री विवरण:*
● गांजा - 37.800 किलोग्राम (कीमत लगभग 18,90,000रुपये)
● महेन्द्रा TUV 300 वाहन - 6,00,000 रुपये
● 04 मोबाइल फोन - 40,000 रुपये
◆ कुल जुमला कीमती - 25 लाख 30,000 रुपये


आरोपी अजय नंदू जाधव उम्र 27 वर्ष, राजनगांव, 14 चारी रोड राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर, मनोहर बालाजी कांबले,उम्र 35 वर्ष साकिन नगर देवी मंदिर परिसर शिंदे नासिक,थाना नासिक रोड़,जिला नासिक और अंतावन राजू पगारे, उम्र 19 वर्ष, साकिन गौतम नगर राहता,थाना राहता, जिला अहमद नगर महाराष्ट्र के रहने वाले बताये‌। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

उल्लेखनीय है कि एक पहले ही सांकरा चेक पोस्ट पर सिहावा पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 54.970 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 27,00,000 रुपये), एक डस्टर वाहन एवं मोबाइल फोन सहित कुल 33,53,500 रुपये की संपत्ति जप्त की गई थी।
इसके 15 दिन पूर्व ही सांकरा चेक पोस्ट/नाके पर सिहावा पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे गांजा तस्करों पर प्रभावी प्रहार किया गया था।उक्त कार्यवाही में कुल 127.09 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 63,54,500रुपये), घटना में प्रयुक्त वाहन (9,00,000रुपये), दो मोबाइल (15,000रुपये) एवं 1,500 रुपये नगद सहित लगभग 72,71,000रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ