भूपेंद्र साहू
धमतरी।शहर के व्यस्त रत्नाबांधा चौक में शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुर क्षेत्र निवासी छन्नू बंजारे के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक सवार छन्नू बंजारे किसी कार्य से हटकेशर आया हुआ था।मकेश्वर वार्ड से वह अपनी बाइक CG19 BU 3321में घर लौट रहा था।इसी दौरान रत्नाबांधा चौक के पास ट्रक क्र CG 07 CA 1684 की चपेट में आ गया। बाईक सवार ट्रक के अंदर आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर प्रारंभिक जानकारी मिली है कि बाइक सवार अचानक ट्रक के सामने आ गया, जिससे चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।हादसे के बाद चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ट्रक को जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




0 टिप्पणियाँ