NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

High Court के मुख्य न्यायाधीश ने जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी का किया निरीक्षण

 


धमतरी। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के  मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायालय धमतरी का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश न्यू सर्किट हाउस धमतरी पहुंचे जहां प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम कुमार तिवारी, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार तथा अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया ।मुख्य न्यायाधिपति के साथ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, ज्वाइंट रजिस्ट्रार कम प्रीसिंपल प्राईवेट सेक्रेटरी एम.व्ही.एल.एन. सुब्रमन्यम, प्रोटोकाल ऑफिसर रविन्दर सिंह नेगी उपस्थित रहें। मुख्य न्यायाधीश  जिला न्यायालय धमतरी परिसर पहुंचकर सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित किया।


निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति ने न्यायालयीन कार्य प्रणाली. अधोसंरचना, लंबित प्रकरणों के निस्तारण की स्थिति तथा आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की और न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं को गहन अवलोकन किया। न्यायमूर्ति ने न्यायाधीशों, कर्मचारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद करते हुए न्याय प्रणाली में समय बद्धता, पारदर्शिता और जनसुलभता के बिन्दु पर जोर दिया। इसी के साथ न्यायिक अधिकारियों के न्यायालय में बैठक उपस्थिति के संबंध में आवश्यक बिन्दु, संवाद में उपलब्ध कराए। न्यायमूर्ति ने विशेष रूप से पेपरलेस प्रणाली पर बल देते हुए न्यायालय में संचालित डिजीटाईजेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया एवं निकटतम भविष्य में इसी प्रणाली के माध्यम से आम जनता को उपलब्ध होने वाली त्वरित कानूनी सहायता, दक्षता एवं पारदर्शिता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।



 मुख्य न्यायाधीश ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल की उपस्थिति में जिला न्यायालय धमतरी में पदस्थ सभी न्यायाधीशगण के साथ सभागार में बैठक ली, जिसमें  आवश्यक दिशा-निर्देश तथा मार्गदर्शन दिया गया। उक्त बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धमतरी रामकुमार तिवारी, न्यायाधीश परिवार न्यायालय कु. राधिका सैनी, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश उषा गेंदले, मोहन सिंह कोर्राम, रश्मि नेताम, अर्चना भास्कर,नमिता मिंज भास्कर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तनु श्री गवेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा उसेन्डी, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी विनय कुमार साहू, पूजा विनय साहू एवं कु. रिया गणवीर उपस्थित रहे।

 मुख्य न्यायाधीश ने निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता संघ धमतरी से उनके कक्ष में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली एवं न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुगम और प्रभावी बनाने के लिए सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त बैठक में जिला अधिवक्ता संघ धमतरी के अध्यक्ष नीरजधर तिवारी, महिला उपाध्यक्ष सुश्री जानकी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष श्री बी. के. सिन्हा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ