NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder updt:जंगल में मिली लाश की गुत्थी सुलझी.. आरोपी युवक गिरफ्तार

 


शराब पीने के दौरान मामूली सी विवाद ने लिया हिंसक रूप - हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त

 धमतरी। थाना केरेगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्राह्मणबाहरा स्थित मसान घाट जंगल में 30 अप्रेल को शराब सेवन के दौरान हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं बयान के आधार पर घटना की पूरी कड़ी स्पष्ट की गई।



जांच में सामने आया कि पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव, नरेश यादव एवं शिशुपाल मरकाम आपस में बैठकर शराब सेवन कर रहे थे। इसी दौरान मामूली विवाद गाली-गलौज व मारपीट में बदल गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से शिशुपाल मरकाम (उम्र 38 वर्ष) के चेहरे पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है । नरेश यादव के सिर एवं कान पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


केरेगांव पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर थाना केरेगांव में  धारा 103(1), 109(1), 296 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पुलेश्वर उर्फ सोनू यादव (उम्र 20 वर्ष, निवासी ब्राह्मणबाहरा) को  गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



अब तक पोस्टमार्टम नहीं होने से भड़के परिजन, लाश से आ रही है बदबू

 रात 8:00 बजे से शव को पोस्टमार्टम करने मरचूरी में लाया गया है।लेकिन दूसरे दिन शनिवार 5 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं होने  सिस्टम की लापरवाही का आरोप भी लगाया है।मृतक के बेटेअरुण कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में कुछ सुनवाई नहीं हो रहा है।शुक्रवार रात 8:00 बजे से मरचूरी पहुंचे हुए हैं और अब रायपुर रिफर करने के लिए कहा जा रहा है।


मृतक के दोस्त अजित कुमार ने बताया कि थाने वालो ने मौके पर एक फोटो भी खींचने नहीं दिए। कहा गया की गया था कि तुरंत पोस्टमार्टम करके देंगे।  कल रात 8:00 बजे से अब तक 21घंटे होने को है शव बदबू देना चालू हो गया है। जिला के अधिकारी सभी मौन बैठे हुए हैं, कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। मर्डर केस है यहां पोस्टमार्टम नहीं होगा,रायपुर भेजा जाएगा। जबकि पोस्टमार्टम करवाने के नाम पर जिला अस्पताल लाकर परिजनों को सौपे जाने की बात कही गई थी और डॉक्टर के द्वारा कहा गया है कि यहां पर पोस्टमार्टम नहीं होगा,शरीर सूजन होते जा रहा है,और जिला अस्पताल में सभी परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है सभी भूखे बैठे हुए हैं।


इस संबंध में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ए के टोंडर ने बताया एक सड़ी गली लाश मरचूरी में लाया गया था,दो-तीन दिन पुराना लाश है,जिसको मरचूरी में रायपुर रिफर के लिए पहले ही रिफर ले लिए लिख दिया गया है।

इस संबंध में एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया जिला अस्पताल में लाश का पोस्टमार्टम नहीं हो पायेगा, डॉक्टर ने रायपुर रिफर कर दिया,लिखापढ़ी में समय लगने से अब तक नहीं हो पाया है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ