युवक ने की कोतवाली थाना में शिकायत
भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले में तरह तरह के ठगी के मामले सामने आ रहे है, जिससे लोग अपनी जमा पूंजी गंवा देते हैं। इस बार धमतरी में शादी के नाम पर एक युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ है।युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के दानीटोला वार्ड निवासी रवि बघेल ने बताया कि उसने विवाह के लिए बायोडाटा एक ग्रुप में डाला था।उसके मोबाइल नंबर पर एक महिला का कॉल आया।उस महिला ने योग्य कन्या दिलाने का प्रलोभन दिया और यूनिक रिश्ते नामक वेबसाइट सेवा से जुड़ने के लिए कहा।जिसमे आईडी पासवर्ड भी बनाया।इसके बाद विभिन्न प्रोसेसिंग शुल्क, प्रोफाइल एक्टिवेशन, मीटिंग के नाम पर उससे किस्तों में 14000 रुपये अलग अलग माध्यमों से जमा कराए गए। वही महिला ने अपना नाम जया बताया।उन्होंने कांकेर की एक युवती से बात भी कराई।
कुछ दिनों तक बातचीत चलती रही, जिससे मुझे विश्वास हो गया कि रिश्ता आगे बढ़ रहा है। अचानक दोनों मोबाइल नंबरों से संपर्क पूरी तरह बंद हो गया। कॉल करने पर कोई जवाब नहीं मिला। लड़की के परिजन से बात करने पर बताया कि वह अन्य व्यक्ति के साथ भाग गई है।इस मामले को लेकर युवक ने कोतवाली थाना पहुँच कर लिखित में शिकायत दिया है। वही पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की अपील की है।




0 टिप्पणियाँ