भखारा-सेमरा मोड़ पर हुआ सड़क हादसा
धमतरी। भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रायपुर निवासी दंपत्ति चोटिल हो गए जिसमें पति की मौत हो गई पत्नी घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि भखारा-सेमरा मोड़ अब डेंजर जोन बन चुका है, जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के लाल गंगा क्षेत्र के रहने वाले नायक दंपत्ति गुरुवार की सुबह आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास इलाज के लिए गुजरा आ रहे थे। इसी दौरान भखारा-सेमरा मोड़ के पास पीछे से आ रही बाईक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में 52 वर्षीय लालचंद नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कुसुम नायक (49 वर्ष) घायल हो गईं। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।भखारा थाना प्रभारी ने बताया कि दंपति के स्कूटी के पीछे पर परपोड़ी बेमेतरा का एक ही युवक शादी कार्ड बांटने आ रहा था।युवक का कहना है कि उसका पैर फिसल कर सड़क में लगा और इसी दौरान उसकी बाइक से स्कूटी को टक्कर लग गई। जिससे स्कूटी सवार गिर गए। महिला को ज्यादा चोट नहीं आई है। मृतक के सिर में गंभीर चोट आई थी।घटना की सूचना मिलते ही भखारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले युवक पर आगे की कार्यवाही की जा रही है।
डिवाइडर पर चढ़ी कार,बड़ा हादसा टला
बुधवार की रात शहर के प्रवेश में डिवाइडर पर कार चढ़ने से बड़ा हादसा हुआ है।हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन कार को बड़ा नुकसान हुआ है। बिलासपुर निवासी भावेश प्रजापति ने बताया कि वह दूसरे की ईको कार लेकर आ रहा था। तभी धमतरी शहर के प्रवेश पर डिवाइडर पर कार चढ़ गई। वहां पर कोई सूचना बोर्ड, कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। स्ट्रीट लाइट भी बंद था। अंधेरा होने की वजह से डिवाइडर बिल्कुल भी नहीं दिखा और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। किसी को कोई चोट नहीं आई है लेकिन कार को बहुत नुकसान हुआ है। क्रेन से कार को हटाया गया। उन्होंने कहा कि इन जगहों पर रिफ्लेक्टर या लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि कोई हादसे का शिकार ना हो।





0 टिप्पणियाँ