धमतरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर में सीजी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।12वीं में धमतरी जिले को भी मेरिट में स्थान मिला है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय कंडेल की छात्रा कुसुम लता विपरे ने मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया है उन्होंने 97.4% अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल के प्राचार्य राहुल सिंह नेताम ने बताया कि वह कक्षा 9वीं से उनके स्कूल में पढ़ रही है और अपने नाना के घर जो रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं रहकर पढ़ाई करती है। वह कॉमर्स की छात्रा है। मेरिट में आने पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।
जैसे ही गौरव ग्राम कंडेल में कुसुमलता के मेरिट में आने की सूचना मिली बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। उनके नाना, नानी, मां सहित उनके स्टाफ, प्रिंसिपल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सरपंच सभी बधाई देने के लिए पहुंचे। लगातार मीडिया में वह सुर्खियों में दिखाई दी...IDN 24 न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कक्षा दसवीं में मेरिट के कुछ अंक से चुक गई थी। लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि 12वीं में यह मुकाम हासिल करना है। आगे यूपीएससी की तैयारी के लक्ष्य लेकर वह कॉमर्स से विषय ली है।परीक्षा के समय 7 से 8 घंटे की पढ़ाई करती थी। इसके लिए उनके स्टाफ टीचर प्रिंसिपल का भरपूर योगदान रहा है।
नाना अवध भारती के घर रहकर पढ़ाई करती है।वह हमेशा उनका ख्याल रखते थे।कक्षा नवी में आत्मानंद में प्रवेश ली थी। शिक्षकों का लगातार मार्गदर्शन मिलता रहा है। सूचना मिलते ही लगातार फोन पर भी बधाई दी जा रही है, जिसमें प्रमुख रूप से विधायक ओंकार साहू,महापौर रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। घर में बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्राचार्य राहुल सिंह नेताम, योगेश्वर साहू,खेमलाल साहू, लोकेंद्र ढीमर,गिरधर सार्वा, कमर्स टीचर हेमलता सोनी, जेके सार्वा, आर बघेल,एन आर गुप्ता, एस थापा,ए कुटारे,बी के कुर्रे, संतोष साहू, संतोष यादव, सीएल धीवर, सी के साहू, के के साहू डीके जोशी, डी के देवांगन आदि शामिल है।





0 टिप्पणियाँ