NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

Murder: बाइक रिपेयरिंग पैसे लेनदेन के मामले में युवकों ने कर दी बुजुर्ग की सरे राह हत्या

 

मृतक


धमतरी/भखारा।धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत में बुधवार की रात चौक पर खड़े बुजुर्ग पर बाइक सवार लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बाइक रिपेयरिंग के पैसा लेनदेन का था पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार अन्नू निर्मलकर के नाती साहिल निर्मलकर कुछ समय पहले चिक्कू दीवान की बाइक लेकर चलाने लगा। इसी दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बाइक को मरम्मत के लिए दिया गया लेकिन उसमें ज्यादा खर्च आने लगा। साहिल ने किसी तरह 5 हजार रुपये का इंतजाम कर चिक्कू को दिया, लेकिन वह बाइक की पूरी रकम की मांग को लेकर दबाव बनाने लगे।बुधवार देर शाम अन्नू निर्मलकर(65 वर्ष) भखारा के महावीर चौक के पास खड़ा हुआ था. इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक वहां पहुंचे और गाड़ी बनवाने के पैसे को लेकर बहस करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जमकर नोकझोंक होने लगी। इसी दौरान शिवम साहू ने अपने पास रखे धारदार चाकू से अन्नू निर्मलकर के गले पर हमला कर दिया. वार इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।मृतक के पुत्र संतोष निर्मलकर ने बताया कि वह तुरंत मौके पर पहुंचा,स्थानीय लोगों की मदद से घायल को भखारा अस्पताल पहुंचाया जहां से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अन्नू को रात 10:15 बजे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।


एक गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि अन्नू निर्मलकर का नाती साहिल चिक्कू दीवान के बाइक को चलाने लिया था। दुर्घटना होने के बाद बाईक में 24000 का खर्च आया था। इसी पैसे के लेनदेन में शिवम साहू, चिक्कू दीवान और राहुल कंवर चाकू लेकर चौक में खड़े थे।शिवम साहू ने अन्नू निर्मलकर के गले में वार कर दिया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल  ले गए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चिक्कू दीवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिवम और राहुल की तलाश जारी है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ