जनपद स्तर पर क्लस्टर आधारित शिविरों में उमड़ रही ग्रामीणों की भागीदारी

धमतरी।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा संचालित “सुशासन का त्योहार” कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में जनपद स्तर पर ग्राम पंचायतों का क्लस्टर बनाकर व्यापक जनसंपर्क एवं जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला, युवा एवं जरूरतमंद वर्ग तक योजनाओं का त्वरित लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। “सुशासन का त्योहार” केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता एवं सेवा भावना का सशक्त माध्यम बन चुका है।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है तथा अनेक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत तत्काल लाभ भी प्रदान किया जा रहा है। राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान हित संबंधी कार्य, पेंशन, आवास, श्रमिक पंजीयन, महिला सशक्तिकरण योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरल प्रक्रिया के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में सरकार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। शिविरों में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं तथा त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। भाजपा सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और यही सच्चे अर्थों में सुशासन की पहचान है।

उमेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के समग्र विकास, किसानों की समृद्धि, महिलाओं के सम्मान, युवाओं के भविष्य और गरीबों के कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है तथा जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ लें एवं विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।