NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सरगी में शिक्षक की कमी,आक्रोशित पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला

 


 बीईओ के आश्वासन के बाद खोला गया


पवन निषाद

मगरलोड। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को लेकर करोड़ों रूपए खर्च कर रही है। लेकिन आज भी कई स्कूलों में शिक्षक की कमी है।ऐसी समस्या से जूझते हुए सरगी के पालकों ने गुरुवार को ताला जड़ दिया।

 मगरलोड विकासखंड के ग्राम सरगी के पालक शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में शिक्षक की मांग को लेकर कलेक्टर ,डीईओ,बीईओ से लिखित आवेदन कर चुके थे। पालकों ने 2 अगस्त तक शिक्षक व्यवस्था करने के लिए अल्टीमेटम दिया था। गुरूवार को शिक्षक की व्यवस्था नहीं होने पर नाराज पालकों ने स्कूल के स्कूल व मेन गेट पर ताला जड़ दिया। शिक्षक की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। 

स्कूल में तालाबंदी की जानकारी मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव व बीआरसीसी  धीरज देवांगन स्कूल पहुंचे पालकों को समझाया तब जाकर स्कूल की ताला को खोला गया। नाराज पालकों ने बताया कि प्राथमिक शाला में 71 छात्र-छात्राएं है। तीन 3 शिक्षक पदस्थ है । जिसमें 1 शिक्षक प्रधान पाठक का काम करते है।जिससे आए दिन बाहर जाना पड़ता है। शिक्षक राजेन्द्र कुमार मुंडा हमेशा अनुपस्थित रहते है। एक शिक्षक पढ़ाई में लगे रहते है। जिससे बच्चों की पढ़ाई पूर्ण रूप से नहीं हो पाती है। 

इसी तरह माध्यमिक स्कूल में 93 छात्र-छात्राएं है। स्कूल में 3 शिक्षक पदस्थ है। एक शिक्षक संकुल समवन्यक है। जो  संकुल की बैठक में जाना पड़ता है। अधिकांश स्कूल में दो ही शिक्षक रहते है। माध्यमिक स्कूल में प्रधान पाठक का पद रिक्त है। अंग्रेजी शिक्षक की कमी है। अंग्रेजी विषय के शिक्षक नहीं होने से बच्चे अंग्रेजी विषय में कमजोर होते जा रहे है। शासन प्रशासन को शिक्षक की कमी को अवगत कराने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है। तालाबंदी के दौरान जनपद सदस्य डॉ हरिविनायक सिन्हा, नरेश लहरे अध्यक्ष मिडिल स्कूल, प्राइमरी स्कूल अध्यक्ष गैंदलाल सिन्हा, राजेंद्र साहू, पन्ना लाल साहू,कोमल कंवर, चिंताराम निषाद, देव नारायण साहू ,मंथीर पटेल, गंगाधर सिन्हा, नागेश्वर साहू, कमलेश गंधर्व सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने बताया कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में एक सप्ताह के भीतर एक एक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी । प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजेंद्र मुंडा लगातार अनुपस्थित होने के कारण उनके निलंबित का प्रस्ताव डीईओ ऑफिस को भेजेंगे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ