डेंगू की जताई जा रही है आशंका
धमतरी।रविवार की रात 2 पुलिस जवानों की मौत से हड़कंप मच गया है। एक जवान की मौत जिला अस्पताल धमतरी में और दूसरे की रायपुर निजी अस्पताल में मौत हुई है। दोनों की मौत कैसे हुई है स्पष्ट नहीं है डेंगू संक्रमण से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों को अन्य शारीरिक तकलीफ भी थी।
अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरक्षक शिवराम नेताम 38 वर्ष पिता रामदयाल मूल निवास करेठा अर्जुनी थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। पिछले दिनों तबादला सूची में उसका ट्रांसफर सिहावा थाना हुआ था। 10 को रवानगी ले चुका था और आजकल में वह सिहावा जॉइनिंग करना था। इसी बीच रविवार की रात घर में सोया हुआ था अचानक तबियत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। रात 12:20 बजे धमतरी जिला अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने अमृत घोषित कर दिया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
इसी बीच पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस लाइन में पदस्थ मेघराज ठाकुर की तबीयत में पिछले 10 दिनों से खराब थी। जिसे रायपुर के संकल्प अस्पताल में भर्ती कराया गया था वहां से उसे अग्रवाल अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसकी भी रविवार रात मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इन दोनों को डेंगू का संक्रमण तो नहीं था।इसी बीच यह भी जानकारी मिली है कि मगरलोड ब्लाक के ग्राम करेली छोटी में एक युवती की तबीयत डेंगू से खराब हुई है जिसे गंभीर अवस्था में रायपुर में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके मंडल ने कहा कि धमतरी में डेंगू का कोई मामला नहीं है और ना ही कोई मौत हुई है।अब तक धमतरी के लोग डेंगू से सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश के दिनों में जलभराव से बचें। टायर अन्य जगहों पर पानी भरा हुआ तो उसके तत्काल खाली कर दें।






0 टिप्पणियाँ