NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

लिफ्ट लेकर बाइक की चोरी की, ग्राहक तलाशते पुलिस ने धर दबोचा

 


धमतरी। प्रार्थी  गोकुल राम निषाद ग्राम सायफन पारा माडमसिल्ली थाना केरेगांव ने 12 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त को प्रातः 9 बजे अपने छोटे भाई  (जो कन्हैया निषाद जिसके नाम से है) की मोटर सायकल होण्डा लियो क्रमांक CG 05 AE 9562 को लेकर गंगरेल जाने निकला था, जो रास्ते में शराब पी लेने से नशा होने पर रास्ता में मारदापोटी गांव के पास रोड किनारे पड़ा था।सिर में चोट लगने से वाहन 108 द्वारा ईलाज पश्चात छोटे भाई कन्हैया निषाद के घर लाकर छोड़े।

उसके बाद दूसरे दिन प्रातः प्रार्थी ने अपने छोटे भाई बताया जब वह मोटर सायकल को लेकर सुबह गंगरेल जा रहा था तो माडमसिल्ली में एक व्यक्ति मिला जिसने मुझे लिफ्ट मंगा तो उसे अपने मोटर सायकल में पीछे बिठाकर ले जा रहा था। मुझे शराब का नशा अधिक होने से मारदापोटी के पहले रोड किनारे अपने मोटर सायकल को खड़ा किया। उसके बाद मैं वहीं पर गिर पड़ा मेरे सिर में चोट आने से बेहोश हो गया था, होश आने पर देखा तो मोटर सायकल वहां पर नही था। बताया तब प्रार्थी अपने पड़ोसी टिकेश्वर मिथलेश के साथ मारदापोटी गांव तक गया तथा आसपास पता किया मोटर सायकल कहीं पर नही मिला। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना के दौरान प्रार्थी गवाहों का कथन लेखकर घटनास्थल निरीक्षण किया। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अरोपी कुबेर सिंह गोड़ पिता रामजी गोड़ उम्र 39 वर्ष साकिन अरौद थाना अर्जुनी को रंगे हाथों चोरी गये मोटर सायकल होण्डा लियो क्रमांक CG 05 AE 9562  को ग्राहक तलाशते ग्राम बोरसी शराब भट्ठी दुकान के पास पकड़ा गया है। चोरी की मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में सउनि प्रदीप सिंह,प्रआर० कांतिलाल साहू, डिकेश कुमार सिन्हा,आर राजेश साहू,सायबर से प्रआर देवेंद्र राजपूत,आर मनोज साहू, विकास द्विवेदी कृष्ण कुमार पाटिल,मुकेश मिश्रा, वीरेंद्र सोनकर शामिल रहे।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ