NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

राशन सामान से भरे वाहन में लगी आग, जलकर खाक

 


भूपेंद्र साहू

धमतरी।धमतरी,नगरी मार्ग पर खड़ादाह के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ चलती 1109 टाटा वाहन में अचानक आ लग गयी। देखते ही देखते वाहन समेत भरा सामान जलकर खाक हो गया।वाहन चालक संतोष विश्वास ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। केरेगाँव पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

मिली जानकारी के मुताबिक  हादसा उस वक्त हुआ जब 1109 टाटा वाहन राशन,किराना सामान लोड कर रायपुर से उमरकोट, ओडिशा के लिये निकला था।उसी दौरान धमतरी,नगरी स्टेट हाईवे पर रविवार तड़के खड़ादाह के पास वाहन में अचानक आग लग गयी। मौके पर फायरब्रिगेड को भी बुलाया गया तब तक वाहन और सामान जलकर खाक हो गया था। जिससे वाहन मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि वायर शॉट होने के चलते वाहन में आग लगी है। इधर मामले की सूचना मिलते ही केरेगाँव पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले में आगे की कार्रवाई जांच में जुट गई है।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ