भूपेन्द्र साहू
धमतरी।आमदी के राइस मिल में काम करते वक्त एक लड़की मजदूर का हाथ कट गया।जिसे इलाज के लिए धमतरी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परारी केशकाल क्षेत्र से तीन लड़कियां काम करने आमदी के परमेश्वरी राइस मिल में कुछ दिनों पहले आई हुई थी। जिसमें से एक लड़की मजदूर है ललिता गावड़े 20 वर्ष शनिवार की रात मिल में काम कर रही थी, तभी उसका हाथ फंस गया और वह हादसे का शिकार हो गई।
राइस मिल के मुंशी डोमन लाल ने बताया कि रात में ललिता चावल का काम कर रही थी तभी लगभग 12:30 बजे उसका हाथ एलिमिनेटर में फंस कर कट गया। ऑपरेटर ने जैसे ही देखा तुरंत मशीन बंद किया। थोड़ी देर में लड़की को धमतरी लाकर भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे लड़की के भाई सुन्हेर सिंह ने बताया कि रात को उसकी बहन की सहेलियों का फोन आया और घटना की जानकारी दी।सुबह धमतरी पहुंचे तो देखा कि उसकी बहन अस्पताल में भर्ती है और हाथ कट चुका है।





0 टिप्पणियाँ