NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

रामनवमी के अवसर पर अंचल हुआ राम मय,मंदिरों में हुए विविध कार्यक्रम

 


भूपेन्द्र साहू 

धमतरी। चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। 17 अप्रैल को यह पर्व अंचल में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर सहित आस पास के इलाकों के राम मंदिरों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाआरती के साथ प्रसादी, छप्पन भोग भी चढ़ाया गया। अंचल राममय हो गया है। भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए दिखाई दिए।


किले के राम मंदिर में रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। सुबह 5 बजे आरती पश्चात सुबह 7 बजे भगवान श्रीराम का आभिषेक एवं श्रृंगार किया गया। सुबह 10 बजे रामायण पाठ, सुंदर कांड एवं हनुमान चालिसा के बाद दोपहर 12 वजे जन्मोत्सव के बाद महाआरती की गई। इस दौरान भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। शाम 7 बजे महाआरती होगी। जन्मोत्सव में समिति के जानकी शर्मा, डॉ. एनपी गुप्ता दिग्विजय सिंह कृदत, सूरज तिवारी, अशोक पवार, सुदर्शन गुप्ता,प्रदीप गुप्ता, विनीत गुमा, विक्रांत शर्मा सहित महापौर विजय देवांगन, राजेश ठाकुर, आकाश जैन, आशुतोष खरे, पं. अभिषेक शर्मा, आशीष शर्मा सहित भक्त मौजूद थे।


मठ मंदिर में लगाया गया छप्पन भोग

श्रीराम जानकी मठ मंदिर में सुबह 9 बजे से हरिनाम संकीर्तन एवं पदगायन के बाद तीक 12 बजे अभिजीत मुहूर्त प्राकट्य महाआरती एवं छप्पन भोग पश्चात प्रसादी वितरण किया गया। 


जलाराम मंदिर में जमकर झूमे श्रद्धालु

मठ मंदिर परिसर में स्थित श्री जलाराम बापा में भी राम जन्मोत्सव मनाया गया। ब्रज गोपिका संस्था और मंदिर समिति की सदस्य भजनों में जमकर झूमते नजर आए। ठीक 12 बजे केक काटा गया। इस दौरान ब्रज गोपिका संस्था के संतोष मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, गुनेश साहू, महेश रजक, नोकुराम सिन्हा, हिमा मिश्रा, किरण गुप्ता, हेमलता सोनी, सविता शर्मा के अलावा जलाराम मंदिर के मुकेश रायचूरा,वंदना मिरानी, राकेश लोहाना, गौरव लोहाना, कुंदन राकुंडला आदि मौजूद थे। 


 निकलेगी भव्य शोभायात्रा

श्री रामनवमी आयोजन समिति एवं श्री सिद्धं श्वर महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा आज शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आकर्षक झांकियों, बाजे-गाजे के साथ रत्नाबांधा चौक, घड़ी चौक होते हुए विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ