NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए व्यापारी कर रहे सहयोग, दे रहे हैं आकर्षक ऑफर

 


धमतरी।लोकसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण में महासमुंद लोकसभा भी शामिल हैं। जिसमें 26 अप्रैल को मतदान किया जाएगा। जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किया जा रहे हैं।


 इसी कड़ी में धमतरी के व्यापारी भी मतदान को प्रेरित करने के लिए आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। सीमा मैचिंग क्लॉथ के संचालक दिनेश रोहरा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता गांधी के साथ सहयोग करते हुए मतदान करने के बाद जो ग्राहक पहुंचेंगे उन्हें ऑफर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वोट डालो डिस्काउंट पाओ के तहत 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ऑफर दिया गया है। इसमें जो भी मतदाता मतदान करके पहुंचेंगे और अपना पहचान दिखाएंगे उन्हें विभिन्न कपड़ों में 15 से 30% का डिस्काउंट दिया जाएगा। यह मतदान को प्रेरित करने के लिए रखा गया है।

 इसी तरह शहर के अन्य व्यापारी छत्तीसगढ़ वस्त्रालय,अनिल रेडियो, अरिहंत ज्वैलर्स, नटराज ट्रैक्टर्स,महेश क्लाथ स्टोर, मां केक मलाई जैसे अन्य व्यापारी भी आकर्षक उपहार एवं छूट प्रदान कर रहे हैं। इन व्यापारियों के ऑफर से निश्चित रूप से मतदान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ