किसानों के खाते से 1करोड़ 80 लाख गबन करने का आरोप
भूपेन्द्र साहू
धमतरी।एचडीएफसी बैंक कुरूद में क्षेत्र के 23 किसानों के खाते से 1करोड़ 80 लाख रुपये गबन करने के मामले में कुरूद पुलिस ने FIR दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुरुद के बाईपास रोड में एचडीएफसी बैंक संचालित है।जिसका मैनेजर श्रीकांत टेनेटि ने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब 23 खाता धारक किसानों से उनके क्रेडिट कार्ड,ऋण पुस्तिका, आदि अन्य माध्यमो से विभिन्न तरह के लोन, देने के नाम पर उनके खाते से निकाल लिए।ऑनलाइन रुपये निकालने की शिकायत खाता धारकों ने बैंक से की थी।जिसके बाद 8 मई को बैंक प्रबंधन ने कुरुद थाना में आवेदन दिया।
कुरूद थाना प्रभारी अरुण साहू ने बताया कि एचडीएफसी बैंक गबन मामले में पुलिस ने बैंक मैनेजर श्रीकांत टेनेटि एवं कर्मचारी तेजेन्द्र पिता कुंजबिहारी साहू ग्राम डाही के खिलाफ धारा 406,409,420,267,467,468,व 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



0 टिप्पणियाँ