3 वाहन चालकों को न्यायालय ने किया 53500 रूपये का अर्थदण्ड
धमतरी।पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक यातायात मणिशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है।कार्यवाही अभियान के अनुक्रम में 1 जून से 15 जून तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 470 वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के विभिन्न धाराओं तेजगति, नो पार्किंग, गलत दिशा, सिग्नल जंप, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट, बिना नंबर, मालयान में सवारी, प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन खड़े करना, बिना लायसेंस, ब्लैक फिल्म आदि का उल्लंघन करते पाये जाने पर 204400 रूपये परिसमन शुल्क वसूल की गई। इसी तरह शराब सेवन, ओवरलोडिंग एवं मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध इस्तगाशा तैयार कर न्यायालय में प्रकरण पेश किया गया।जिसमें न्यायालय द्वारा कमशः 15000, 26500 एवं 12000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
शहर में शाम के समय यातायात का दबाव अधिक रहता है, अत्यधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों को चिन्हाकिंत कर नियमित पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्थित किया जा रहा है, साथ ही फुटकर व्यवसायियों, स्थायी दुकानदोरों को मार्ग में बने सफेद पट्टी के अंदर ही अपने एवं ग्राहकों के वाहन को रखवाने, मार्ग में रखे विज्ञापन बोर्ड को दुकान अंदर रखने बताया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।



0 टिप्पणियाँ