भूपेंद्र साहू
धमतरी। शनिवार रात लगभग 11 बजे सिहावा रोड स्थित महालक्ष्मी अपार्टमेंट में तीन मंजिल स्थित एक खाली फ्लैट की सफाई करते समय फ्लैट का डोर लॉक हो जाने से ड्राइवर फस गया तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तीसरी मंजिल तक गाड़ी से सीढ़ी लगाकर गार्ड को बाहर निकाला गया ।अपनी तरह का यह पहला मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात महालक्ष्मी अपार्टमेंट में तीसरी मंजिल में खाली फ्लैट में बनिया पारा निवासी गार्ड शंभू सोनी फ्लैट सफाई कर रहा था मुख्य दरवाजा बंद करने के बाद किचन की सफाई करते वक्त उसका डोर लॉक हो गया।जब दरवाजा नहीं खुला तो आवाज देने लगा। अपार्टमेंट के लोग देखकर तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिए। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी भगवान दास टंडन, फायरमैन अरुण यादव, भारत ठाकुर, चालक जितेश साहू तत्काल मौके में पहुंचकर रेस्क्यू करके सकुशल गार्ड शंभू सोनी को बाहर निकाला। अरुण यादव ने बताया कि तीसरी मंजिल की गैलरी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सीढ़ी लगाया गया। सीढ़ी के रास्ते फिर भी ऊपर पहुंचे। दरवाजा खोलकर बाहर से निकाला गया। यह धमतरी में अपनी तरह का पहला मामला था।



0 टिप्पणियाँ