मगरलोड। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम को कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा निर्देश में एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. जेएस. खालसा ( अंधत्व) डॉ. राजेश सूर्यवंशी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष खालसा नेत्र रोग एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी मगरलोड डॉ. शारदा ठाकुर बी पीएम मनोज कुमार पटेल बी. ई.ई. एल.आर नागेश के मार्गदर्शन में विकासखंड मगरलोड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगपुर में पदस्थ नेत्र सहायक अधिकारी आर. एन. सोरी को अपने कार्यक्षेत्र सेक्टर -सिंगपुर में वर्ष 2023-24 में लक्ष्य के विरुद्ध विकासखंड मगरलोड में सर्वाधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया।जिसके फलस्वरूप जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया है।
ज्ञात हो कि मगरलोड विकासखंड के वनांचल क्षेत्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगपुर में जब से नेत्र चिकित्सक के तौर पर पदस्थापना हुई है तब से जरूरत मंद मरीजों तक नेत्र चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार ब्लाइंडनेस ,मोतियाबिंद, कार्नियल ओपेसिटी, परमानेंट ब्लाइंडनेस, लो विज़न, ग्लूकोमा, रेटिना एवं ऑप्टिक नर्व,रिफ्रेक्टिव ईरर, प्रेस्बायोपिक ,राइनो, ट्राइकोम, टेरिजिम, जैसी आंखों से सम्बंधित बीमारी का चिन्हांकित कर निःशुल्क ईलाज किया, जिससे चलते वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन कराया गया इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर विद्यार्थियों को निःशुल्क चश्मा वितरण किया गया।
इस कार्य में संस्था प्रभारी टीआर साहू ,एवं समस्त अस्पताल स्टाफ, सेक्टर सुपरवाइजर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच, पंच, आँगन बाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं कोटवारो का भी योगदान रहा इसके लिए श्री सोरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



0 टिप्पणियाँ