NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

धमतरी में कब से हो रहा है पशु वध, 80 किलो मांस मिलने से मचा हडकंप... हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

 


गौ मांस की आशंका,आरोपी मौके से फरार

धमतरी।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के साल्हेवारपारा वार्ड  में गाड़ा पारा बस्ती में पशु मांस मिलने से हड़कंप मच गया है।जिसको एक व्यक्ति के द्वारा बस्ती के अंदर काटा जा रहा था। गौ सेवक को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और काटने वाले को काटते देख दौड़ने लगे व्यक्ति मौके से फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,पुलिस मौके पर पहुंची और मौके की तस्दीक कर जांच में जुट गई है। आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है, नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।


शहर के साल्हेवारपारा  में हिंदू संगठन के लोगों को सूचना मिली कि पशु को काटा जा रहा है। तत्काल सूचना पर पहुंचे तो वहां पर बड़ी मात्रा में पशु मांस पाया गया।कुछ दूरी पर पशु का पैर, खाल भी देखा गया। जिससे गौ मांस होने की आशंका का जताई जा रही है। तुरंत यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों और गौ सेवा के लोग चित्रेश साहू, डागेश्वर साहू, अभिषेक साहू, सत्यम सिन्हा, शिवांश पटवा, दादू साहू, मनीष फुटान, सुभाष चंद्राकर विजयंत आदि मौके पर पहुंचे और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दिए। सूचना पर सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी राजेश जगत पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक काटने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो चुका था। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। संबंध में अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

थाना घेराव की चेतावनी

हिंदू जागरण मंच के डाकेश्वर साहू ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति संतराम द्वारा गौ की कटिंग की जा रही है। इसके बाद गौ सेवक मौके पर पहुंचे और देखा कि गौ अंश का अलग अलग टुकड़ों में पड़ा हुआ था और कटाई करने वाला मौके से फरार हो गया। गौ मांस बड़ी मात्रा में पाया गया है,उसके बाद तत्काल पुलिस क सूचना दी गई।मांस को काटकर बिक्री करने का काम भी करते हैं ऐसा सूचना मिला है।सभी गौ सेवक यही चाहते हैं कि अज्ञात आरोपी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। शाम तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली थाना का घेराव किया जाएगा।हिंदू जागरण मंच के चित्रेश साहू ने बताया जब मौके पर पहुंचे तो गौ मांस पड़ा हुआ है पीछे तलाब साइड पर का हड्डी,खुर और खाल भी पड़ा हुआ है।इस बस्ती के अंदर पता नहीं कब से यह कार्य चल रहा है जिस पर बिल्कुल रोक लगनी चाहिए ।उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सुशासन तिहार चल रहा है और एक तरफ जिस गाय को माता का दर्जा दिया जाता है उसके साथ ऐसी घटनाएं घट रही है ।


जांच के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा 

सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग से डॉ सुरेंद्र मरकाम और डॉ मयंक पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पशु मांस की तौलाई की गई लगभग 86 किलो मिला है। मांस के टुकड़े को टेस्ट के लिए हैदराबाद भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि यह गाय का मांस है कि किसी और का। फिलहाल पशु का ही मांस है।बाकी मांस को पुलिस द्वारा डिस्पोज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ