NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

पीएम नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों के ऐतिहासिक नेतृत्व पर मां तुलजा भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

 


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिनों के ऐतिहासिक, गौरवशाली एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। 

इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा सहित भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां तुलजा भवानी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल अभियान के लिए मंगलकामनाएं कीं।


इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक एवं सशक्त नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना एवं गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों का नया अध्याय रचा है। आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत, आत्मविश्वासी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है तथा वैश्विक स्तर पर देश का गौरव और सम्मान नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है।

महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्र सरकार की जनहितैषी एवं परिवर्तनकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यकाल राष्ट्र निर्माण, सुशासन, सेवा, समर्पण और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त, विकसित और विश्वगुरु बनाने की दिशा में जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मां तुलजा भवानी से प्रार्थना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के निरंतर विकास, समृद्धि, वैभव एवं वैश्विक नेतृत्व की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ