10 जून को सिहावा थाना द्वारा तीन गांजा तस्करों को पकड़ा गया था
धमतरी।जिले में गांजा तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। ऐसे ही एक कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए नगरी अस्पताल लाया गया था। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
गांजा,कार, मोबाइल सहित जुमला 14 लाख 30 हजार रुपए जप्त किया गया। तीन आरोपी रविंद्र दुबे, पलाश गजभिए और महिला सोनू खैरवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस न्यायालय में पेश करने के पहले तीनों को नगरी अस्पताल में मुलाहिजा के लिए ले गई थी।इसी दौरान पलाश गजभिये पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का शैलेंद्र पांडे ने बताया कि बुधवार को सिहावा थाना द्वारा गांजा मामले में कार्रवाई की गई थी। जिसमें तीन आरोपियों को पकड़ा गया था। तीनों को नगरी अस्पताल मुलाहिजा के लिए लाया गया था। मुलाहिजा के बाद एक आरोपी फरार हो गया है। इसमें आरक्षक की लापरवाही है। आरोपी की पता तलाश की जा रही है।




0 टिप्पणियाँ