NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, 128 पौवा देशी शराब जप्त

 




आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल


धमतरी। थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बठेना पारा जेल रोड धमतरी स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने गवाहों की उपस्थिति में मौके पर पहुंचकर विधिवत तलाशी ली गई।




तलाशी के दौरान आरोपी रामखिलावन सिन्हा (32 वर्ष), निवासी बठेना पारा, जेल रोड धमतरी के कब्जे से कुल 128 पौवा अवैध देशी शराब बरामद की गई, जिसमें देशी मसाला एवं प्लेन शराब शामिल है। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 23.04 लीटर तथा अनुमानित कीमत एवं बिक्री रकम सहित कुल मूल्य 11,540/- रुपये आंकी गई है ।


आरोपी से शराब रखने एवं बिक्री करने संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर  आरोपी न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ