NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने किया पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन

 


धमतरी।माता वैष्णो देवी के धाम कटरा में दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की बस के ऊपर जैस ए मोहम्मद के आतंवादियों ने 9 जून को हमला कर दिया, जिससे लगभग 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई औऱ लगभग 30 श्रद्धालुओं घायल हो गए। पाकिस्तान पोषित आतंकी आज भी जम्मू कश्मीर में अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।धारा 370 हटने के बाद इस तरह की घटना लगभग खत्म हो गयी थी लेकिन भारत मे बैठे कुछ आतंकी समर्थित गद्दारो के पोषण और  पाकिस्तानी मानसिकता वाले देशद्रोही लोंगो के सहयोग के कारण आतंकी ऐसी घटना करने की हिम्मत कर पा रहे हैं। जिसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने धमतरी घड़ी चौक से रैली निकाल कर गांधी मैदान में पहुंचे जहाँ पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला जलाया गया। 


जिला अध्यक्ष विहिप संदीप अग्रवाल ने बताया कि देश के अंदर छुपे हुए गद्दार नई सरकार को बदनाम करने के लिए आतंकियों को सहयोग कर रहे हैं और पाकिस्तान उनको पोषण दे रहा है ऐसे लोंगो के ऊपर करवाही जरूरी है ।

जिलामंत्री रामचंद देवांगन ने कहा कि ये हमला हिन्दुओ के ऊपर है हिन्दुओ को उनके धार्मिक क्षेत्रों में जाने से रोकने की साजिश की जा रही है अमरनाथ यात्रा पर हमला किया गया था वैसे ही यह आतंकी हमला है जिसे विश्व हिंदू परिषद बर्दाश्त नही करेगा। 

जिलाकार्याध्यक्ष  दीपक ठाकुर ने कहा कि हिन्दुओ पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नही किया जायेगा इस आतंकी हमले का घोर निदा करते हैं और सरकार से इसके खिलाफ सख्त करवाही की मांग करते हैं।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संदीप अग्रवाल जिलाकार्याध्यक्ष दीपक ठाकुर जिला मंत्री रामचंद देवांगन जिला सह संयोजक डाकेश्वर साहू जिला सह संयोजक प्रिंस जैन, प्रखंडअध्यक्ष गौरव जैन प्रखंड मंत्री दिलीप साहू, प्रखंड मंत्री दीपक सोनी, नगर अध्यक्ष कैलाश बकतानी नगर कार्याध्यक्ष पीयूष पारख , नगर संयोजक चित्रेश साहू , आयुष पात्रे, नेम चंद साहू , पुरषोत्तम निषाद, जितेंद्र देवांगन, मानव यादव गौ रक्षा प्रमुख, दुर्गेश साहू एनेश देवांगन आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ