![]() |
| File |
स्कूल से निकालने की वजह से रहा करती थी परेशान
भूपेंद्र साहू
धमतरी।कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव चौक में मां बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है। आखिर इतनी बड़ी क्या वजह थी कि मां ने अपनी बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में स्कूल से निकल जाने पर आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना सामने आया है।
बुधवार की देर रात कोतवाली पुलिस को महेश शर्मा ने सूचना दी कि शिव चौक में खुशबू शर्मा अपनी बेटी के साथ कमरे में बंद कर ली है। दरवाजा नहीं खोल रही है और मोबाइल भी बंद है। जब मौके पर पहुंचे दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो मां बेटी फांसी के फंदे पर लटक रहे थे। पुलिस दोनों शव को उतारा कमरे को सील बंद कर गुरुवार की सुबह पंचनामा के लिए पहुंची। महेश शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी साली खुशबू शर्मा 35 वर्ष अपनी बेटी अंतरा शर्मा 13 वर्ष के साथ मायके में 10 वर्षों से रहा करती थी। लगभग 6 वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया था। वर्तमान में वह शहर के एक निजी स्कूल में टीचर थी। 10 दिन पहले उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। तब से वह डिप्रेशन में रहा करती थी। खाना-पीना भी ठीक से नहीं खा रही थी। अंतरा आठवीं कक्षा पास करने के बाद 9वी पहुंची थी। शुरुआत में आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। बहरहाल इस घटना से लोग स्तब्ध रह गए हैं।
इस संबंध में कोतवाली थाना ASI विवेचक संतोषी नेताम ने बताया कि सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो देखा खुशबू शर्मा अपनी बेटी अंतरा शर्मा के साथ फंदे पर लटकी हुई थी। प्रारंभिक जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या करना प्रतीत हुआ है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा।किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है।
ज्ञात हो कि खुशबू शर्मा शिव चौक निवासी स्वर्गीय सन्नी मिश्रा की बहन थी। वह अपने भाई की मौत के बाद सदमे में रहा करती थी और उसकी मौत के मामले में जांच के लिए लगातार थाना भी जाती थी। उसका बार-बार यही कहना रहता था कि उसे अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। चार दिन पहले वह थाना और गई थी हर बार यही कहा जाता था कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।





0 टिप्पणियाँ