NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

युवाओं की रुचि इंजीनियरिंग में कम,PET में सिर्फ 413 परीक्षार्थी हुए शामिल

 

PPHT exam


PPHT में 562 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित


धमतरी। इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अब युवाओं का रुझान कम होने लगा है शायद यही वजह है कि गुरुवार को संपन्न हुए PET की परीक्षा में मात्र 413 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। युवाओं का रुझान अब कॉमर्स के अलावा अन्य रोजगार मूलक कोर्स की ओर होने लगा है।


एक दौर था जब हर कोई इंजीनियर बनना चाहता था। इंजीनियरिंग कॉलेज की मानो बाढ़ आ गई थी। कट ऑफ भी हाई स्कोर जाता था। अब ऐसा वक्त आ गया है कि PET में शामिल होने पर ही प्रवेश मिल जाता है। कई इंजीनियरिंग कॉलेज तो बंद होने की कगार पर भी आ गए हैं। कुछ युवा JEE की परीक्षा देकर बड़े कॉलेज में प्रवेश ले रहे हैं।गुरुवार को PET की परीक्षा संपन्न हुई। जिसमें धमतरी में दो केंद्र बनाए गए थे। समन्वयक डॉ श्रीदेवी चौबे ने बताया कि PET में पीजी कॉलेज में 500 पंजीकृत में 243 अनुपस्थित रहे 257 ने परीक्षा दी। इसी तरह NRM गर्ल्स कॉलेज में 240 पंजीकृत में 84 अनुपस्थित 156 ने परीक्षा दी। इस तरह से सिर्फ 413 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। दोपहर बाद 2 से 5:15 बजे तक फार्मेसी कोर्स में प्रवेश के लिए PPHT की परीक्षा संपन्न हुई।इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पीजी कॉलेज में 500 में 238 अनुपस्थित, 262 शामिल हुए।NRM गर्ल्स कॉलेज में 400 पंजीकृत में 147 एब्सेंट, 253 शामिल हुए और शिव सिंह वर्मा गर्ल्स स्कूल में 421 पंजीकृत में 177 अनुपस्थित, 244 परीक्षार्थी शामिल हुए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ