NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

विश्व रक्तदान दिवस पर जरूरतमंदो के लिए लोगों ने किया रक्तदान

 


धमतरी।रक्तदान जीवनदान कहा जाता है। आज लोगों के शरीर में बीमारियां इतनी बढ़ गई है कि अक्सर लोगों को खून की आवश्यकता होती है। जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिल पाता है। ऐसे ही रक्तदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 14 जून को जिला अस्पताल में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। जिसमें कई पुराने और कुछ नये लोग भी रक्तदान करने पहुंचे। रक्तदान सेवा समिति के शिवा प्रधान ने वे कई वर्षों से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हर संभव प्रयास करते हैं। ताकि किसी का जीवन बचाया जा सके। गगन कुंभकार ने बताया कि वह 63 बार रक्तदान कर चुके हैं। आज 64वीं बार रक्त दे रहे हैं। अन्य ब्लड देने वालों में शाहिल कुमार साहू, भूपेन्द्र कुमार, बम्लेश्वर, बिहारी लला, मनीष कुमार, चंद्रप्रकाश, कोमल प्रसाद, योगराज, सारिका नाहटा, रवि कुमार साहू, हेमेन्द्र कुमार आदि थे।

 इस अवसर पर जिला चिकित्सालय धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नम्रता गांधी,पूर्व विधायक रंजना साहू, महापौर विजय देवांगन, CMHO डॉ.एस.के.मण्डल, डिप्टी कलेक्टर डॉ.कल्पना ध्रुव सहित जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। इसके साथ ही शास्वत उत्कर्ष थिएटर, जननी सेवा संस्था, राष्ट्रीय सेवा संस्था, एवं रेड क्रॉस सोसायटी के द्वारा नुक्क्ड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया और रिलायंस एवं फ्लोरेंस नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान के विषय में पेंटिग बनाकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जिले के गगन कुम्भकार, जिन्होंने अब तक 63 बार रक्तदान किये है उनका सम्मान किया गया।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ