भूपेंद्र साहू
धमतरी। शहर के बठेना वार्ड नुकीली धारदार वस्तु से हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद वार्ड में सनसनी फैल गई है। पुलिस सरगर्मी से आरोपी की पता तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बठेना वार्ड में रहने वाला भरत सिन्हा काम से लौटने के बाद के बाद घर के बाहर टहल रहा था। तभी ये घटना हुई।जब वार्ड वासियों को गाली गलौज की आवाज आई तब अपने घर से बाहर निकल कर देखा भरत सिन्हा लहूलुहान हो चुका था। घटना के बाद हमला करने वाला व्यक्ति मौके से भाग चुका था। वार्ड वासियों ने पास जाकर देखा,तो भरत सिन्हा खून से लथपथ था,वार्ड वासियों ने तत्काल धमतरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां डॉक्टरों ने भरत सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। रक्तदान एम्बुलेंस से मृतक को शिवा प्रधान और अभिषेक सोनकर ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जब इस बात की सूचना वार्ड वासियों को लगी तो वार्ड में हड़कंप मच गया। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक वन विभाग में डेलीविजेस कर्मचारी था और डिपो में पदस्थ था।
इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मरई ने बताया कि भरत सिन्हा घर से बाहर निकाला तो देखा कि दो लोग आपस में झगड़ रहे थे। जिसको वह छुड़ाने गया हुआ था। तभी इस में से एक युवक ने अपने हाथ में रखें कोई धारदार वस्तु से उसके छाती में मार दिया। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पता तलाश की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ