NEWS UPDATES

6/recent/ticker-posts

सांकरा स्कूल के बैंकिंग के विद्यार्थियों ने किया बैंक के कामकाज को समझा

 


धमतरी।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांकरा में व्यावसायिक   शिक्षा के अंतर्गत 9 से 12वीं तक बैंकिंग विषय पढ़ाया जा रहा है जो कौशल विकास एवं रोजगार उन्मुख विषय है इसमें सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान के लिए बैंकिंग कक्षा के विद्यार्थियों को व्यवसायिक प्रशिक्षक सरस्वती  बैस द्वारा बैंक ऑफ़ बडौदा नगरी का भ्रमण कराया गया ।भ्रमण के लिए विद्यार्थियों को बंद सुरक्षित गाड़ी में आने जाने की व्यवस्था एवं स्वल्पाहार भी कराया गया। बैंंक मे विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं सूचनाओं तथा बैंकिंग में अपना भविष्य कैसे संवार सकते हैं इसकी आवश्यक जानकारी दी गई बैंक मैनेजर योगेंद्र गुप्ता एवं बैंक के स्टाफ ने विद्यार्थियों को जरूरी डॉक्यूमेंट भरने के संबंध में बताया बैंक की कार्य प्रणाली से भी अवगत कराया ,ग्राहक के साथ अच्छे संबंध बनाने एवं उनके विश्वास को बढ़ाने के संबंध में बताया, महत्वपूर्ण वित्तीय जानकारी भी विद्यार्थी को दी गई मैनेजर ने बताया कि बैंकिंग की जानकारी आज के समय में बहुत जरूरी है, हर घर से एक न एक व्यक्ति को वित्तीय जानकारी तथा शेयर मार्केट का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे वह अपने मेहनत के पैसों को अच्छे से रख रखाव तथा निवेश कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकेंगे इसी तारतम्य में मैं कक्षा में हर महीने दो गेस्ट लेक्चर भी आयोजित की जाती है बैंकिंग विशेषज्ञ को आमंत्रित किया जाता है। व्यावसायिक शिक्षा का मुख्य उद्देश्य हुनर से शिखर तक कौशल स्किल  आधारित शिक्षा दी जाती है जिससे वह रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सके, स्कूल के प्राचार्य श्रीमती अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों के लिए इसे महत्वपूर्ण कदम बताया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ